सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

The World's Largest Air Purifier arrives to clean up the smog of in China:

चीन धुंए की धुंध से घिरी अपनी राजधानी की हवा को साफ़ करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाहरी वायुशोधक (Air filter) लगाने वाला है | इस वायुशोधक को डच इंजिनियर डॉन रूसेगार्डे ने डिजाईन किया है | सात मीटर ऊँचे इस टॉवर का बीजिंग के 751 डी पार्क आर्ट क्षेत्र में अंतिम चरण का परीक्षण किया जा रहा है |
सरकारी अखवार ग्लोवल टाइम्स ने चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के तहत आने वाले एनजीओ चाइना फोरम ऑफ़ एनवायरमेंटल जर्नलिस्ट के हवाले से यह जानकारी दी है | अखबार के मुताबिक स्मॉग फ्री टॉवर को जल्दी ही देशभर में ले जाया जायेगा | यह टॉवर अपने आसपास मौजूद सूक्ष्म कणों पीएम 2.5 और पीएम 10 की लगभग 75 प्रतिशत मात्रा को अवशोषित करके शुद्ध हवा छोड़ सकता है | इससे इसके आसपास ताजा हवा फ़ैल जाती है | यह टॉवर अपने पेटेंट वाली ओजोन मुक्त आयन प्रोद्योगिकी की मदद से एक घंटे में 30 हजार घन मीटर हवा को साफ़ कर सकता है|
Smog Free Tower, China

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

ज़ेब्रौनिक्स का वीआर हेडसेट (Zebronics VR Headset)

वीआर हेडसेट यानि वर्चुअल रियलिटी हेडसेट | यह मोबाइल पर 3D थिएटर का एहसास कराता है | अगर आप कभी भी समुद्र में तैर नहीं पाए हैं और वीआर हेडसेट में ऐसी फिल्में देखते हैं, तो यह आपको तैरने का एहसास कराएगा | अगर आप रोलर कोस्टर पर नहीं बैठे हैं, मगर उसका आनंद लेना चाहते हैं, तो वीआर हेडसेट आपके इस सपने को पूरा कर सकता है | ज़ेब्रानिक्स वीआर हेडसेट को किसी स्मार्ट फ़ोन में लगाया जा सकता है और वीडियो और गेम का आनंद ले सकते हैं |
इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1500 रुपये है | 
Zebronics VR Headset

शनिवार, 18 जुलाई 2015

प्लास्टिक कचड़े से बनेंगी सुन्दर, सस्ती, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल सड़कें- नीदरलैंड

नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने बोतलों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से सड़क बनाने की तकनीक विकसित की है। 40 से 80 डिग्री सेल्सीयस तापमान सह सकने बाली ये सड़के पर्यावरण के अनुकूल भी होगी। अभी तक डामर से बनने वाली सड़कों के बनाने में CO2 (कार्बन डाई ऑक्साइड) का अत्यधिक उत्सर्जन होता है लेकिन इस तकनीक में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा। इस तकनीक के आ जाने से दुनिया में न केवल प्लास्टिक का कचरा कम होगा, सरकार को सड़क बनाने में पैसे की बचत होगी बल्कि इन सड़कों के टिकाऊ होने से लोगों को रोज-रोज के सड़क निर्माण में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। अगले तीन सालों में रोटेरडेम दुनिया का पहला ऐसा शहर होगा जहां प्लास्टिक से बनी सड़कें होगी।

आयकर विभाग द्वारा ई-रिटर्न के लिए वन टाइम पासवर्ड(OTP) सुविधा शुरू।

आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए ई-फाइलिंग के बाद कागजों के सत्यापन की पुरानी व्यवस्था को ख़त्म करके OTP(One Time Password) सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद करदाताओं को ई-फाइलिंग के बाद पावती रशीद (आईटीआर-वी) को आयकर विभाग के बेंगलुरू स्थित कार्यालय नहीं भेजना होगा। इस सुविधा का इस्तेमाल इंटरनेट बैंकिंग, आधार नंबर, एटीएम और ई-मेल के जरिये किया जा सकता है।
इस बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से अधिसूचित नियमों के अनुसार कोई भी आयकरदाता जिसकी बार्षिक इनकम पाँच लाख या उससे कम है और जिसका कोई  रिफंड दावा नहीं है, वह ई-फाइलिंग और इनकम टैक्स रिटर्न के सत्यापन के लिए विभाग के पास पंजीकृत अपने मोबाइल फ़ोन नंबर और ई-मेल से सीधे अपना इलेक्ट्रॉनिक वेरीफिकेशन कोड (OTP Password) जेनरेट कर सकता है।
हालांकि OTP प्रणाली के लिये कुछ खास शर्तें भी रखी गयी हैं, जिन्हें आयकर अधिकारी अलग-अलग आयकर दाताओं के जोखिम और प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुये तय करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मतलब यह हुआ कि पांच लाख या उससे कम सालाना इनकम वाले पैन नंबर के बारे में यदि विभाग के पास कोई प्रतिकूल अवलोकन है तो ऐसी स्थिति में उस करदाता के लिये मोबाइल और ईमेल के जरिये सीधे वेरीफिकेशन की अनुमति नहीं होगी। उसे अन्य तय प्रक्रियाओं को अपनाना होगा जैसे आधार नंबर, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम से लिंक अप करना होगा। इसके अलावा Internet Banking इस्तेमाल करने वाले करदाताओं को उनके ई-रिटर्न को सत्यापन करने के लिये इलेक्ट्रॉनिक वेरीफिकेशन की सुविधा दी गयी है। 
नियमों में कहा गया है कि यह सुविधा इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और आयकरदाता इंटरनेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड और ट्रांसेक्शन पासवर्ड से इसकी पुष्टि कर सकते हैं। एजेंसी